*आज हुई 6 मौतों के साथ पिछले 3 दिनों में जिले में कोरोना से 12 मौतें, आज भी मिले 892 संक्रमित, मरीज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 29%*

*आज हुई 6 मौतों के साथ पिछले 3 दिनों में जिले में कोरोना से 12 मौतें, आज भी मिले 892 संक्रमित, मरीज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 29%*


आज हुई 6 मौतों के साथ पिछले 3 दिनों में जिले में कोरोना से 12 मौतें, आज भी मिले 892 संक्रमित, मरीज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 29%

दुर्ग 25 जनवरी । जिला दुर्ग में आज 892 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 6 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। वही 938 मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जिले में पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 29% हो गई है। पिछले 3 दिनों में जिले से 12 लोगों की कोरोना के कारण मौतें हुई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में नए संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए आज 3051 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 892 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । जिले से आज 6 मरीजों की मौत भी हुई है। जिसमें खुर्सीपार निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, हुडको निवासी 52 वर्षीय पुरुष एवं 81 वर्षीय पंचशील नगर बीएमवाई चरोदा निवासी का निधन सेक्टर 9 अस्पताल में हुआ है। 67 वर्षीय बुजुर्ग भिलाई निवासी, 57 वर्षीय महिला धमधा ग्राम बोरी एवं 75 वर्षीय रिसाली निवासी बुजुर्ग महिला का एम्स अस्पताल रायपुर निधन हुआ है। आज जिले से 938 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इसे ध्यान में रखते हुए जिले के नागरिकों को सावधानी रखना अति आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।