11 वर्षीय छात्रा से भिलाई के निजी स्कूल के संगीत शिक्षक ने की छेड़छाड़, स्मृति नगर पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

11 वर्षीय छात्रा से भिलाई के निजी स्कूल के संगीत शिक्षक ने की छेड़छाड़, स्मृति नगर पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार


भिलाई नगर, 3 सितंबर । नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर सुपेला के संगीत शिक्षक को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर किया गया है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता के साथ स्वामी विवेकानंद स्कुल आर्य नगर कोहका के संगीत शिक्षक के द्वारा बेइज्जती करने की नियत से हाथ बाह पकड़कर 1 सितंबर को छेड़छाड़ की थी । घटना की रिपोर्ट पर से चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में धारा 354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। स्मृति नगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए संगीत शिक्षक राम अवतार कलिहारी उम्र 49 साल निवासी रामनगर भिलाई को उनके निवास से गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।