🔵 सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल के 399 पद
भिलाई नगर, 1 अक्टूबर। सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। कुल पदों की संख्या 399 है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अप्लीकेशन फीस 100 रुपये है और चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार सैलरी लेवल 3 के तहत 21 हजार 700 से 69 हजार 100 रूपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

