हेमचंद् यादव विश्वविद्यालय की वेट लिफ्टिंग महिला टीम के 10 मे 10 खिलाडियों ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

<em>हेमचंद् यादव विश्वविद्यालय की वेट लिफ्टिंग महिला टीम के 10 मे 10 खिलाडियों ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई</em>


दुर्ग 2 फरवरी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वेटलिफ्टिंग महिला टीम के सभी 10 खिलाड़ियों के द्वारा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइंग कर लिया है।
खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 27-31 जनवरी को चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की 10 मे से 10 खिलाडियों ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई की। ज्ञात हो कि वर्तमान सत्र में ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई करने वाले विश्वविद्यालय की विभिन्न खेल विधाओ में से वेट लिफ्टिंग महिला खेल 13वी खेल विधा है। ऑल इंडिया प्रतियोगिता में आगे भाग लेने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जिसमे धनेश्वरी 45 किग्रा. वजन वर्ग में 11 वॉ स्थान, मौसमी 49 किग्रा वजन वर्ग में 15वॉ स्थान, रंजना 55 किग्रा वजन वर्ग में 12वॉ. स्थान, दामिनी 59 किग्रा वजन वर्ग में 13 वॉ स्थान, सोनाली व नेहा सोनकर 64 किग्रा वजन वर्ग में 4 वॉ व 15 वॉ स्थान, एकता बंजारे 71 किग्रा वजन वर्ग में 07वॉ स्थान, तानिया बंजारे 76 किग्रा वजन वर्ग में 05 वॉ, निकिता ठाकुर 81 किग्रा वजन वर्ग में 13वॉ रिमझिम 87 किग्रा वजन वर्ग में 07 वॉ स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किये। महिला टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० अरूणा पल्टा, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐ दिये। टीम के मैनेजर अजय लोहार व कोच श्रीमती चन्द्ररानी साहु है जिनके मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता में प्रदर्शन किये। टीम दिनांक 07-09 फरवरी 2024 तक हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर वि.वि. प्रतियोगिता में भाग लेगी.।