लैब टेक्निशियन के घर से जेवर नगदी समेत 10 लाख की चोरी, तफ्तीश में जुटी जामुल पुलिस
भिलाई नगर, 15 मार्च। जिला अस्पताल में लैब टेक्निशियन के जामुल थानांतर्गत 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान से जेवरात और नगदी समेत लगभग 10 लाख रूपये की चोरी हुई है। प्रार्थी माता के निधन पश्चात परिवार समेत बड़े भाई के घर पर था तभी अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
जामुल पुलिस ने बताया कि विनोद सिंह (48 वर्ष) निवासी एलआईजी-2/205 बिजली आफिस के पीछे बत्तीस एकड़ जिला अस्पताल दुर्ग में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। माता का निधन होने पर वो परिवार के साथ बड़े भाई के घर मरोदा सेक्टर गए थे। इस दौरान उनके सुने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर आलमारी में रखें सोने का हार सेट 24.92 ग्राम, बिंदिया 2.45 ग्राम, कंचन 14.610 ग्राम, नथ 3.12 ग्राम, सोने का मोती 2.9 ग्राम, चांदी की पायल 141.8 ग्राम, चैन 20.5 ग्राम, सोने की अंगूठी 2 नग 10.24 ग्राम, सोने की चैन 11.140 ग्राम, सोने की लेडिस अंगूठी 3.87 ग्राम, सोने का झुमका 11.87 ग्राम, चांदी की पायल 2 नग 368.2 ग्राम, 5 जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी की करधन 131.2 ग्राम और नगदी रकम 12 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

