वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत हुई 10 किमी मैराथन दौड़, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवान हुए शामिल

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत हुई 10 किमी मैराथन दौड़, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवान हुए शामिल


वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत हुई 10 किमी मैराथन दौड़, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवान हुए शामिल

दुर्ग 8 अक्टूबर । वन विभाग दुर्ग के द्वारा वाइल्ड लाईफ वीक के तहत आज  मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । यह दौड़ आज सुबह 6ः00 बजे सेक्टर-09 हॉस्पिटल चौक प्रारंभ हुई। मैराथन दौड़ को आज सुबह मुख्य वन संरक्षक अधिकारी दुर्ग शालिनी रैना, जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

डीएफओ दुर्ग धम्मशील गणवीर ने बताया कि वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए वन्य जीव सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें आज मैराथन दौड़ का आयोजन 10 किलोमीटर की दौड़ सेक्टर 9 चौक से प्रारंभ होकर सेक्टर 4 चौक एवं सेक्टर 4 चौक से पुनः सेक्टर 9 चौक में समाप्त हुई। इस दौड़ में मुख्य वन संरक्षक शालिनी रहना जिलाधीश डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवान सहित करीब 500 की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।