भिलाई नगर 28 नवंबर । भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय ने देश भर में ऊर्जा सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जागरूकता आभियान चलाया जा रहा है.
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूली बच्चों के लिए ऊर्जा सरंक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पावर ग्रिड पश्चिम क्षेत्र- 1 रायपुर कुम्हारी उपकेंद्र द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में करीब 1 लाख बीस हजार स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी चरण में राज्य के विभिन्न स्कूलों से एक सौ बच्चों ने हिस्सा लिया । जिसमें ए वर्ग ( क्लास 5, 6 तथा 7 ) के 50 बच्चे तथा बी वर्ग (क्लास 8, 9 तथा 10) 50 बच्चों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रजनीश तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक पावर ग्रिड, वेस्ट जोन 1 नागपुर ने विजयी ग्रुप के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में ए ग्रुप में प्रथम आयुष साहू रायगढ़, सेकंड पुरस्कार हिमांशु दास चिरिमिरी, तृतीय पुरस्कार यशिका बागवानी बलोदाबाजार को पुरस्कृत किया गया। वही बी वर्ग में प्रथम Album वत्सल सोनी, डीपीएस भिलाई, दूसरे स्थान पर सौम्या देवांगन, बलोदा बाजार, तृतीय स्थान पर पावनी सिंघल रायगढ़ को पुरस्कृत किया गया. दोनो वर्गों में अन्य दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस प्रतियोगिता के दोनो वर्गों में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित बच्चे आगामी 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें.

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने सीजी न्यूज ऑनलाइन से बातचीत करते हुए कहा कि देश का विकास प्राकृतिक संसाधनों तथा ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर करता है. अत: हम सभी नगरिकों का यह कर्तव्य है कि ऊर्जा के किसी भी रूप चाहे वो बिजली, पानी या ईंधन को अपनी आवश्यकता के अनुरूप ही प्रयोग करे तभी इस प्रकार के आयोजनों को सफलता मिलेगी. जितनी ऊर्जा हम बचायेंगे उतनी ऊर्जा हम देश के लिए उत्पन्न करेंगे. बच्चे हमारे देश के भविष्य निर्माता है इनकी पवित्र कल्पनाओं को रंगो से भरकर ऊंची उड़ान भरने दीजिये. यही बच्चे आगे चलकर हमारे देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे, यह हमारी शुभकामनाएं है।

केंद्रीय विधालय के सहायक आयुक्त रायपुर रविंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश भर से आये बच्चों ने ऊर्जा के क्षेत्र में पेंटिंग के माध्यम से उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा पेंटिंग में थीम को प्रभावी रूप से व्यक्त करने के लिए विधायर्थियों को बधाइ दी. उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में विधार्थियों, शिक्षकों, आभिभावकों के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की.
इस अवसर पर आर एल ठाकुर, सयुक्त संचालक लोक शिक्षण निदेशालय दुर्ग, आर के दास महाप्रबंधक पावर ग्रिड , एच पी पाल महाप्रबंधक ( मानव संसाधन) पावरग्रिड, नागपुर के अलावा पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए.

