छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 07 अधिकारियों का तबादला, पढ़े पूरा आदेश

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 07 अधिकारियों का तबादला, पढ़े पूरा आदेश


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन,, 19 अगस्त 2026। राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को उप सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर पदस्थ किया गया है। डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया है।

हेमंत कुमार मत्स्यपाल को महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर, सूरजपुर तथा मनीष मिश्रा को उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।