*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने स्नातकोत्तर (प्राइवेट) वार्षिक परीक्षाएं की स्थगित, 1 अप्रैल से शुरू होनी थी परीक्षाएं, पढ़े पूरा आदेश*

*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने स्नातकोत्तर (प्राइवेट) वार्षिक परीक्षाएं की स्थगित, 1 अप्रैल से शुरू होनी थी परीक्षाएं, पढ़े पूरा आदेश*


हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने स्नातकोत्तर (प्राइवेट) वार्षिक परीक्षाएं की स्थगित, 1 अप्रैल से शुरू होनी थी परीक्षाएं, पढ़े पूरा आदेश

दुर्ग 28 मार्च । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने स्नातकोत्तर (प्राइवेट) वार्षिक परीक्षाएं  स्थगित कर दी गई है, यह परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होनी थी। आज जारी आदेश में नए तिथियों की शीघ्र घोषणा करने की जानकारी दी गई है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ प्रशांत श्रीवास्तव के द्वारा कुलपति के अनुमोदन के पश्चात यह आदेश जारी किया है इस आदेश द्वारा विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त प्राचार्यो , प्राध्यापकों, केन्द्राध्यक्षों तथा अन्य समस्त कर्मचारियों एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा 2021-22 में शामिल होने वाले स्नातकोत्तर स्तर जैसे (एम.ए./एम.काॅम./एमएससी-गण्िात)  के समस्त स्वाध्यायी एवं पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड होटल मैंनेजमेंट के नियमित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी 01 अप्रैल 2022 से आरंभ होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा की अगामी तिथियां शीघ्र घोषित की जायेंगी।