सैनिकों का सम्मान समर्पण भावना का सम्मान-डाॅ. पल्टा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में किया गया भारतीय सेना के दो अफसरों का सम्मान

<em>सैनिकों का सम्मान समर्पण भावना का सम्मान-डाॅ. पल्टा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में किया गया भारतीय सेना के दो अफसरों का सम्मान</em>


दुर्ग 7 अगस्त सैनिकों का सम्मान समर्पण की भावना का सम्मान है। किसी सैनिक को सम्मानित करने पर पूरा समाज अपने आपको गौरवांवित महसूस करता है। यह उद्गार हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डाॅ. पल्टा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा ’’वीरों का वंदन’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त कर रही थीं। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग स्थित टैगोर हाॅल में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में
जानकारी देते हुए विष्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव तथा एनएसएस समन्वयक, डाॅ. आर. पी. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत प्रशिक्षण संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जानी है। इसी निर्देश के परिपालन में विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा द्वारा गठित समिति के निर्णय अनुसार 37 एनसीसी बटालियन, दुर्ग के कर्नल हेमंत दुबे, कमांडिंग ऑफिसर तथा सूबेदार मेजर भूपति थापा का भी सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा आज बड़ी संख्या में उपस्िथत विश्वविद्यालय के अधिकारियों महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।
दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक, डाॅ. आर. पी. अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। कुलसचिव, कुलदीप ने मेरा माटी मेरा देश अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कर्नल हेमंत दुबे ने विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का सम्मान नहीं बल्कि पूरी भारतीय सेना का सम्मान है। श्री दुबे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वें सेना में शामिल होकर देश सेवा में अपना योगदान दें। वर्तमान में कर्नल हेमंत दुबे 37 एनसीसी बटालियन, सीजी के कमांडिंग ऑफिसर है।
वीरों का वंदन कार्यक्रम में सम्मानित गोरखा रेजिमेंट के सूबेदार मेजर भूपति थापा ने सेना में अपनी पोस्टिंग भारत चीन सीमा के दौरान घटित विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। श्री थापा ने कहा कि सेना में रहकर देश सेवा करने का अलग आनंद है। हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना में शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पहली बार एनडीए के माध्यम से महिलाओं को सेना में प्रवेश दिया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से बीआईटी, दुर्ग की छात्रा का भी चयन हुआ। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय की डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल, शासकीय गर्ल्स कॉलेज दुर्ग की सेवा निवृत्त प्राचार्य डाॅ. शशिकांता भारद्वाज, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राचार्य डाॅ. संध्या मदन मोहन, प्राध्यापक, डाॅ. रूपम अजीत यादव, साइंस काॅलेज, दुर्ग की डाॅ. सपना शर्मा सारस्वत, शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की डाॅ. अमिता सहगल, डाॅ. मीनाक्षी अग्रवाल, डाॅ. रेशमा लाकेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें।