भिलाई महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 8 मई तक छात्राओं को मिलेगा लाभ


भिलाई महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 8 मई तक छात्राओं मिलेगा लाभ

भिलाई नगर 4 मई । भिलाई महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्र के लिए प्लेसमेंट सेल द्वारा लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन  द्वारा 6 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया  गया । यह प्रशिक्षण 2 से 8 मई तक जारी रहेगा । प्रथम दिन के कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में  आर . के. वर्मा  उप निदेशक शिक्षा विभाग अवं  दिगेश्वर (एस.सी. ई. आर. टी.) उपस्थित थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या मदन मोहन ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को इस प्रशिक्षण की रुपरेखा तथा  गतिविधि से अवगत कराया। मुख्य अतिथि  आर. के. वर्मा द्वारा प्रशिक्षुओ को महिला उद्यमी होने की महत्ता तथा सरकार द्वारा महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओ से भी अवगत कराया।  लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन की तरफ से लीड कंसलटेंट श्रीमती शबाना रिज़वी तथा कंसलटेंट मनीष कुमार उपस्थित थे। श्रीमती शबाना रिज़वी ने प्रशिक्षण के मुख्य विषयो , वित्तीय साक्षरता, आय एवं  खर्च, बचत, निवेश तथा डिजिटल साक्षरता जैसे वव्हाट्सअप ,यूट्यूब जीमेल फेसबुक आदि के उपयोग पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्लेसमेंट इंचार्ज डॉक्टर मधुलिका श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस तथा अनेक विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ. प्रतीक्षा पाण्डेय ,डॉ. भारती  वर्मा , डॉ. भावना  पांडेय ,डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव , डॉ. एम. माधुरी देवी, डॉ. रीना शुक्ला उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन  कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. निधि मोनिका शर्मा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा किया गया।