दुर्ग 8 सितंबर । घड़ी चौक सुपेला में प्रदेश की भूपेश सरकार की शराबबंदी की वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शराब की बोतल में सभी कैबिनेट मंत्रियों की फोटो एवं लेबल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ब्रांड शराब को बहाया भी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाने का प्रयास किया परंतु वह असफल रहे ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराबबंदी को लेकर के वर्तमान भूपेश सरकार के द्वारा वादा किया गया था परंतु साडे 3 वर्ष से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन शहर में शराबबंदी तो दूर बल्कि कई गुना अधिक शराब बिक्री हो रही है गली मोहल्लों में शराब दुकानें खुलने के कारण लगातार जनता परेशान है और जनता की इस परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रही है । इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज नगर घड़ी चौक सुपेला में अनूठा प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों के द्वारा शराब की बोतलों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की फोटो लगाकर उनका ब्रांड बना दिया और कैबिनेट मंत्री के फोटो लगी शराब की बोतलों का खुलेआम प्रदर्शन किया। इसके बाद विरोध जताते हुए स्वयं द्वारा बनाई गई कैबिनेट मंत्री ब्रांड की शराब को सड़क पर बहाया गया ।

भाजयुमो कार्यकर्ता रोहन सिंह के नेतृत्व में किए गए इस अनूठे प्रदर्शन में मुख्य रुप से राजा ठाकुर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, राहुल परिहार प्रदेश सह प्रभारी नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कंवरपाल पाल सिंह कार्यसमिति सदस्य, मयंक गुप्ता, सनी यादव, अमन राजपूत, विक्रम सिंह, आकाश राजपूत, दीपक निर्मलकर, प्रांशु खुटेल, अर्जुन पांडे, सनी सिंह, रोहित सिंह, राजू, अभिषेक सिंह, रौनक खंडेलवाल, अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे।

