पावर जिम सेक्टर 6 के पास विद्युत पोल में विस्फोट के साथ उठी आग की लपटें, विद्युत विभाग ने पहुंच स्थिति को किया नियंत्रित, कोई जनहानि नहीं, देखिए वीडियो

पावर जिम सेक्टर 6 के पास विद्युत पोल में विस्फोट के साथ उठी आग की लपटें, विद्युत विभाग ने पहुंच स्थिति को किया नियंत्रित, कोई जनहानि नहीं, देखिए वीडियो


भिलाई नगर 3 सितंबर । टाउनशिप के सेक्टर 6 स्थित पावर जिम के चारदीवारी के अंदर स्टेज के पास विद्युत पोल में विस्फोट के साथ आज रात 8:30 बजे के करीब भयानक आग की लपटें उठ रही थी। टाउनशिप के विद्युत विभाग के द्वारा जानकारी लगते ही घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया ।

हालांकि इस घटना में कोई भी जनहानि का समाचार नहीं मिला है । परंतु तेज धमाके के साथ लगातार निकल रही आग की लपटों के कारण यह नजारा देखने के लिए पावर जिम के समीप काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्युत लाइन से एचएससीएल में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

विस्फोट के साथ विद्युत पोल से उठती आग की लपटें