सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 अक्टूबर। टाटा मोटर्स द्वारा लांच लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी और डिलीवरी जनवरी 2023 से होगी। इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख 49 हजार रुपए है। दावा किया जा रहा है कि ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। पहले से ही टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टिगोर EV जैसे मॉडलों के साथ देश में EV सेगमेंट को लीड कर रही है। टाटा टियागो EV सेगमेंट में भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है, टियागो की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 57 मिनट लगेंगे। टियागो में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMS, और भी बहुत फीचर्स दिए गए हैं। दावों के मुताबिक टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है।
इस EV पर 1,60,000 किमी तक बैटरी और मोटर वॉरंटी मिलेगी। टाटा टियागो ईवी में दो ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ेगी। टाटा ईवी के एक्जिस्टिंग यूजर्स के लिए टियागो ईवी की पहली 10,000 बुकिंग में से 2000 यूनिट रिजर्व रहेगी।

