*छत्तीसगढ़ शासन की महत्ति योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत 86 छात्राओं को वितरित की गई साइकल*

*छत्तीसगढ़ शासन की महत्ति योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत 86 छात्राओं को वितरित की गई साइकल*


छत्तीसगढ़ शासन की महत्ति योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत 86 छात्राओं को वितरित की गई साइकल

 भिलाई नगर 26 मार्च  । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोन 2 खुर्सीपार में छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि एवं एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर प्रभारी लोक कर्म एवं अध्यक्षता  आदित्य सिंह एमआईसी सदस्य प्रभारी शिक्षा एवं खेलकूद ने किया । इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि के कोटेश्वर राव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव अध्यक्ष जोन क्रमांक 4,  के जगदीश कुमार पार्षद,  शुभम झा पार्षद, डी कामराजू महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि  एम गोपाल राव पार्षद प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार पी राजा महामंत्री एआईवाईसी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

शाला के 86 छात्राओं को साईकिल वितरित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने किया गया । एकांश बंछोर ने शाला परिवार के समस्त शिक्षक, शिक्षकाएँ शाला विकास समिति के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिले की सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूरे जिले में इस स्कूल का नाम दर्ज होने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे आदित्य सिंह इस स्कूल के बेहतर विकास के लिए नगर निगम नगर प्रशासन, जिला प्रशासन व छत्तीसगढ़ शासन से हर सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के कोटेश्वर राव ,डी कामराजू, शब्बीर अहमद , सुरेश बॉक्सर, नासिर सिद्दीकी , नीलकंठ देशमुख ने भी संबोधित किया और छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना को महत्वपूर्ण बताया । कार्यक्रम का संचालन शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरलीधर एवं आभार श्रीमती कौशल्या देवी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से असगर भाई ,अय्यूब भाई,पवन कोसले ,पी राजा स्कूल के प्रभारी ननोरिया मैडम ,बरवे मैडम गायत्री मेडम सिंह मैडम ,देवांगन गुरुजी जोशी गुरुजी शहीत सभी स्टाफ उपस्थित थे।