छत्तीसगढ़ के तीन IPS अधिकारियों का केंद्र में इंपैनलमेंट अटका


छत्तीसगढ़ के तीन IPS अधिकारियों का केंद्र में इंपैनलमेंट अटका

🔴केंद्र सरकार ने आईजी स्तर के लिए नहीं दी मंजूरी

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 मई 2026। केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों के केंद्र में आईजी अथवा समकक्ष पदों पर इंपैनलमेंट को मंजूरी नहीं दी है। देशभर के कुल 55 अधिकारियों के नाम इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से जिन अधिकारियों का इंपैनलमेंट स्वीकृत नहीं हुआ है, उनमें 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी राव सोमावार तथा 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी पारूल माथुर और प्रशांत अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा छह अधिकारियों के मामलों को फिलहाल डिफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

एक दिन पहले दो IPS को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी स्तर के लिए इंपैनल किया था। इनमें 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण शामिल हैं।

पहले से केंद्रीय एजेंसियों में पदस्थ हैं दोनों अधिकारी

नीतू कमल वर्तमान में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जबकि डी श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गृह मंत्रालय ने 2001 से 2008 बैच तक के देशभर के कुल 68 आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में आईजी और डीआईजी स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

तीन अधिकारियों के इंपैनलमेंट को मंजूरी नहीं मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इन नामों को मंजूरी न देने के पीछे आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।