अभी अभी जुआं की फड़ पर पुलिस की रेड, दर्जन भर आरोपी पकडा़ए



भिलाई नगर, 26 नवंबर। दुर्ग जिला के अंडा थाना क्षेत्र में जुआ के फड़ पर दबिश दे पुलिस ने अभी अभी एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
सीएसपी वैभव बैंकर (आईपीएस), एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर और अंडा थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे तो जुआरियों में हड़कम्प मत गई, वे अलग अलग भागने का प्रयास कर रहे थे मगर सभी को पकड़ लिया गया। आरोपियों से 53 हजार 150 रूपये नगद, ताश पत्ती और मोबाईल जब्त कर थाना ला पूछताछ की जा रही है।