*मेहर समाज जिला दुर्ग का चुनाव 6 मार्च कों, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष होंगे निर्वाचित*


मेहर समाज जिला दुर्ग का चुनाव 6 मार्च कों, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष होंगे निर्वाचित

भिलाई नगर 3 मार्च । छत्तीसगढ़ मेहर समाज द्वारा जिला दुर्ग का चुनाव 6 मार्च दिन रविवार को मेहर सदन, परदेशी चौक, राम नगर, सुपेला में आयोजित है । जिसमें अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव होना है । इस संबंध में प्रदेश महासचिव परदेशी राम लहरी ने बताया की जिला दुर्ग के चुनाव में अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव होना हैं । शेष पदों को मनोनयन के द्वारा भरा जाएगा! चुनाव से संबंधित सारी रूपरेखा और कार्यप्रणाली को संगठित रूप से पूर्ण किया जा चुका है। कार्य व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो उसके लिए सुपेला थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया है।