छाटा के पत्थर खदान में नशे में धुत आरोपियों ने मचाया ताण्डव, कार्यालय के कांच तोड़े, घटना से सहमा चौकीदार, उतई पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

छाटा के पत्थर खदान में नशे में धुत आरोपियों ने मचाया ताण्डव, कार्यालय के कांच तोड़े, घटना से सहमा चौकीदार, उतई पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में



दुर्ग 9 सितंबर । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छाटा में स्थित पत्थर खदान में बीती रात गोड़पेंड्री के युवाओं ने जाकर रात भर जमकर तांडव किया। ऑफिस का दरवाजा, खिड़की के शीशा को तोड़कर पूरा समान को बिखेर दिया है। इस तोड़फोड़ की घटना में खदान संचालक को हजारों रुपए की क्षति होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस के द्वारा उत्पाती युवकों को हिरासत में लिया है अत्यधिक नशे में धुत होने के कारण स्वयं की पहचान तक नहीं बता पा रहे हैं पुलिस को उनके होश में आने का इंतजार है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खदान अभी बन्द है इस कारण यहाँ पर सिर्फ एक व्यक्ति ही रहता है। नशे में धुत्त इन युवाओं की दादागिरी को देखकर वह व्यक्ति भी सहम गया। किसी तरह अपने आप को बचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

नशे में धुत उत्पात मचाने वाले दो तीन आरोपियों को उतई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने बताया कि रीता सिंह पत्थर खदान में बीती रात्रि तोड़फोड़ की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के द्वारा तत्काल दबिश दी गई एवं उत्पाती दो तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक अत्यधिक नशे में होने के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं । इन युवकों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। होश में आते ही इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।