सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 5 जून। ओडिशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए हैं, हालांकि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे का भी हादसे पर बयान आया है। रेलवे ने बताया कि निजी सीमेंट कंपनी द्वारा इस मालगाड़ी को चलाया जा रहा था। यह नैरो गेज साइडिंग पर चल रही थी, कंपनी द्वारा ही रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) समेत सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।
एक और ट्रेन हादसा 🛑देखिए विडियो 👁️🗨️ ओडिशा में आज एक और ट्रेन हादसा, बरगढ़ में 5 बोगियां पटरी से उतरीं

